Tuesday, January 26, 2016

ऐ मेरे प्यारे वतन

सभी दोस्तों एवं देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें! 
आज के इस विशिष्ट दिवस पर मेरी पसंद का एक बहुत ही बेहतरीन गीत सुनिए ! फिल्म का नाम है 'काबुलीवाला', स्वर दिया है स्वर सम्राट मन्ना डे ने, संगीतकार हैं सलिल चौधरी और इस गीत पर बेमिसाल अभिनय किया है बलराज साहनी जी ने ! शायद ही कोई विरला होगा जिसके हृदय को इस गीत ने द्रवित ना किया हो  ! 

साधना वैद  

Tuesday, January 12, 2016

अलाह तेरो नाम ईश्वर तेरो नाम

हृदय के दुखते ज़ख्मों पर मरहम रखता एक और अत्यंत मधुर गीत सुनिए लता जी की आवाज़ में ! फिल्म का नाम है 'हम दोनों', गीतकार हैं साहिर लुधियानवी एवं संगीत कार हैं जयदेव ! इस फिल्म के सभी मुख्य पात्रों, देवानंद, नंदा, साधना, लीला मिश्रा एवं ललिता पंवार, को भी भावभीनी श्रद्धांजलि जो हम सबको यहीं छोड़ कर स्वर्गलोक के लिये प्रस्थान कर चुके हैं ! हार्दिक नमन !

साधना वैद

Wednesday, January 6, 2016

aye malik tere bande ham.. film do aankhen barah hath

देश इन दिनों जिस कठिन दौर से गुज़र रहा है उस परिस्थिति में मन के रिसते ज़ख्मों पर मरहम लगाने के लिये इससे बेहतर अन्य कोई गीत और कौन सा हो सकता है ! शायद किसी पल में इस गीत के अनमोल बोल किसीका हृदय परिवर्तित करने में सहायक हो सकें ! गीत है फिल्म 'दो आँखें बारह हाथ' का, स्वर दिया है लता मंगेशकर ने और संगीतकार हैं वसंत देसाई !

साधना वैद

Friday, December 25, 2015

TERI HAI ZAMEEN TERA AASMAN - THE BURNING TRAIN (PRAYER TO LORD)





क्रिसमस के इस पावन अवसर पर सभी की कल्याण कामना के लिये इससे बेहतर और कोई दूसरा गीत कौन सा हो सकता है ! प्रभु सब पर अपना करम करें ! 'द बर्निंग ट्रेन' का यह खूबसूरत गीत सुनिए और मासूम बच्चों की इस प्रार्थना के साथ अपनी दुआएं भी जोड़ लीजिए !



साधना वैद !



Saturday, December 19, 2015

जागो मोहन प्यारे


आस की किरण लेकर नयी सुबह आई है हमें जगाने ! इसे अनसुना करना उचित नहीं होगा ! है ना ?
लता मंगेशकर की मधुर आवाज़ में सुनिए 'जागतेरहो' फिल्म का यह अत्यंत सुन्दर गीत ! संगीत दिया है सलिल चौधरी ने !

साधना वैद

Wednesday, December 9, 2015

Rasm-e-ulfat ko Lata Mangeshkar Film Dil Ki Rahen Madan Mohan / Naqsh Ly...



आज एक और बहुत ही बेहतरीन ग़ज़ल सुनिए लता जी की आवाज़ में ! कलाम है नश्क लायलपुरी का और बेमिसाल संगीत दिया है संगीतकार मदनमोहन ने ! फिल्म 'दिल की राहें' की यह ग़ज़ल मुझे बेहद पसंद है उम्मीद है आपको भी ज़रूर पसंद आयेगी !



साधना वैद



Thursday, December 3, 2015

ZINDAGI AUR HUM 1962 tu humko dekh hamari nazar se dekh Lata Roshan Shiv...



आज सुनिए फिल्म 'ज़िंदगी और हम' से एक बहुत ही खूबसूरत गीत लता मंगेशकर की जादुई आवाज़ में ! जितने खूबसूरत अल्फ़ाज़ हैं उतनी ही सुरीली धुन है और इन सबसे बढ़ कर लता जी की गायकी है ! मुझे बहुत पसंद है यह गीत उम्मीद है आपको भी ज़रूर पसंद आएगा !



साधना वैद